प्रमुख खबरें

नप बोर्ड की बैठक में विकास पर हुआ चर्चा।

हिलसा:हर वार्ड के विकास पर 10 से 12 लाख होंगे खर्च।

सोनू यादवहिलसा (नालंदा):-नगर परिषद के सभागार में सोमवार को बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद धनंजय कुमार की अध्यक्षता में हुई।बैठक में नगर की विकास पर चर्चा करने के बाद नगर में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की गई। जबकि हर वार्ड के विकास पर 10 से 12 लाख खर्च करने पर सहमति बनी। मुख्य पार्षद धनंजय कुमार ने कहा कि पिछले बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णयों के आलोक में हर वार्ड में विकास का काम चल रहा है।इससे पहले नगर के अधिकांश वार्डो में 15 लाख की राशि से टेंडर के माध्यम से कार्य हो रहा है। नगर की चहुमुखी विकास के लिए प्रयासरत है हर क्षेत्र में विकास का काम हो रहा है विकास के मामले में सभी वार्डो को एक सामान्य देखा जा रहा किसी भी वार्ड विकास से उपेक्षित न रह जाय इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सरकार की जो भी योजना आ रही है उसे शत प्रतिशत धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है।कहा कि बैठक में जल जीवन हरियाली के तहत सभी वार्डों में चापाकल, कुआं के निकट सोखता बनाने का निर्णय लिया गया। एवं योजना पर विचार कर वार्ड संख्या 2,3,7,10,17, एवं 4 में स्थित वार्डों में तालाबों के जीर्णोदार करने का निर्णय लिया गया। वार्ड नंबर 16 में आरसीसी ड्रेन नाला का तालाब के चारों तरफ निर्माण करने का निर्णय लिया गया तथा सर्व सम्मति से 4303300 के प्राक्कलन प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। एवं सभी वार्डो में आरसीसी पेवर ब्लॉक के द्वारा 10 से 12 लाख की नाली गली बनाने की स्वीकृति दी गई। नगर परिषद के द्वारा वाटर स्प्रिंकलर सक्शन और जेटिंग मशीन एवं छोटे बड़े डस्टबिन खरीदने को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। शहर के सौंदर्यीकरण हेतु शहर के मुख्य सड़क के दोनों किनारे अवस्थित सरकारी बिजली पोल पर ट्राई कलर रूप लगाने पर निर्णय लिया गया। एवं सूर्य मंदिर तालाब में बचे हुए सीढ़ी का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। सभी पार्षदों से योजनाए मांगी गई है। साथ मे पूर्व में दी गई योजना के कार्य मे गति लाने पर जोर दिया गया है। इस मौके पर
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद, उप मुख्य पार्षद दुर्गा देवी, नगर प्रबंधक मनीष कुमार, लेखपाल पिंटू यादव , जेई मशकूर आलम, वार्ड पार्षद पंकज कुमार, सन्तोष गुप्ता, राकेश शर्मा, कुमारी कंचन सिन्हा, रीना देवी, पम्मी कुमारी, अल्पना देवी, रुचि सिन्हा, सिंधु कुमारी, उर्मिला देवी, किरण कुमारी, सकलदीप चौधरी ,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button