District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : रामनवमी और रमजान के महीने के अवसर पर SDM व SDPO की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सदर थाना परिसर में किया गया आयोजित।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना परिसर में मंगलवार को SDM अमिताभ कुमार गुप्ता व एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी की अध्यक्षता में चैती छठ, चैत्र नवरात्रि, रामनवमी और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। बैठक में समाजसेवी जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों ने पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का अपील किए। SDM श्री गुप्ता ने कहा कि अभी रमजान का शुभारम्भ हुआ है और इसी बीच चैती छठ व रामनवमी पर्व भी है। हमेशा से किशनगंज के लोग एक दूसरे के पर्व में अपनी भागीदारी निभाते हुए पर्व मनाया करते हैं और इस बार भी शांतिपूर्ण ढंग से ही पर्व का समापन होगा। वही समाजसेवी त्रिलोकचंद जैन, वार्ड पार्षद मनोज गट्टानी, मनोज कुमार, मो सहादुल समेत अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। वही SDPO अनवर जावेद अंसारी ने कहा कि हर कदम पुलिस आपके साथ खड़ा है। किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना दें। प्रशासन आपके सहयोग में तत्पर है। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी निगाह बानी रहेगी। श्री अंसारी ने कहा कि जिस गांव में रामनवमी के जुलूस निकाली जाएगी वहां के लोग आवेदन थाना को दें। रामनवमी का जुलूस जिस रूट से गुजरती है उस रुट को भी लिख कर दें। नया रूट का चयन नहीं करें। उन्होंने उपस्थित जनो से कहा यहा पूर्व के भाती शोभा यात्रा निकाली जाती है, खुद शोभा यात्रा आयोजकों को जिम्मेदारी लेनी होगी। तथा शांति समिति के जो सदस्य हैं उनको भी जवाबदेही है कि शांतिपूर्ण तरीके से शोभा यात्रा निकालेंगे। उन्होंने कहा की रामनवमी पर्व खुशी का पर्व है। इसलिए खुशी से इस पर्व को मनाएं। किसी को दुख न पहुंचे इसका ख्याल रखें। उन्होंने थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया है कि असामाजिक तत्वों या हुड़दंग करने वाले पर पैनी नजर रखें। इस तरह के लोग अगर पकड़े जाते हैं। तो सख्ती से कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी कहा गृह विभाग के जो आदेश है उसको अनुपालन कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन तत्पर है। जो लोग गड़बड़ी करते पाए जाएंगे उन्हें बख्शे नहीं जाएंगे। कहां प्रशासन आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेगी। आप लोग शांति सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाए। वही सदर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशू ने कहा कि सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाए एवं विसर्जन जुलूस में जो पूर्व से रूट तय है, वहीं रूट रहेगा। डीजे नहीं बजेगा। सभी जगहों पर पुलिस बलों की तैनाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button