राज्य

*बाबा साहब के विचारों को वंचित शोषितों तक पहुंचाएगी कांग्रेस: प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम*

*आंबेडकर के विचारों को जनता के बीच पहुंचाने में मददगार होगी भीम शक्ति संवाद: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम*

ऋषिकेश पांडे/बिहार कांग्रेस के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 135वीं जयंती पर भीम शक्ति संवाद का आयोजन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

भीम शक्ति संवाद को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने आजीवन शोषित वंचित समाज के हक की लड़ाई लड़ी। उन्होंने लाखों यातनाओं को सहने के बावजूद परिस्थितियों के आगे कभी हथियार नहीं डाले और शिक्षा को हथियार बनाया जिसके दम पर उन्होंने भारतीय संविधान निर्माण की रूपरेखा और संरचना विकसित की। उनके जीवन दर्शन को सभी शोषित वंचित समाज को अपनाना चाहिए जिससे वें मजबूती से समाज के बेहतरी के लिए कार्य कर सकें। आज देश में सत्तारूढ़ भाजपा और उसके सहयोगी दल बाबा साहब के बनाए संविधान को खत्म करने में लगे हुए हैं ऐसे में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी संविधान रक्षा को देश में पदयात्रा निकाल कर दक्षिण से उत्तर और पूर्व से पश्चिम तक देश को जागरूक करने निकलें। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष दोनों दलित समुदाय से आते हैं और यह कांग्रेस की इस समाज के प्रति वचनबद्धता ही है जो भीम शक्ति संवाद के माध्यम से वंचित समाज के लिए हक उठा रही है। लगातार संविधान सुरक्षा कार्यक्रम के तहत हमारे शीर्ष नेता देश भर में भ्रमण कर रहे हैं।

बिहार विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि बाबा साहब का जीवन सभी वर्गों के लिए प्रेरणादायी है। उन्हें किसी एक वर्ग से जोड़कर नहीं देखे चाहिए। उन्होंने शिक्षा, संघर्ष और बौद्धिकता से खुद को भारतीय राजनीति में स्थापित किया। उनके संघर्ष का ही परिणाम रहा कि आज उन्हें महामानव के तर्ज पर हम सभी उनके विचारों को अपनाने की वकालत करते हैं।

प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुशील पासी ने कहा कि देश की पहली कैबिनेट में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने बाबा साहब आंबेडकर को उनकी विद्वता और शोषित समाज के लड़ाई लड़ने की उनकी क्षमता के लिए स्थान दिया था। बाबा साहब ने इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया और वंचितों को समाज में मुख्यधारा में लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आरक्षण अब प्रत्येक वर्ग को मिल गया है और ये बात सबको जाननी चाहिए इसलिए अब आपसी वैमनस्यता को मिटाकर सबको एकजुट होकर देश के विकास में लगना चाहिए।

वहीं बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी शाहनवाज आलम ने कहा कि आंबेडकर के विचारों को अपनाने के लिए आपको उनके जैसा अध्ययन और सामाजिक उत्थान के लिए संघर्ष करने की भी क्षमता विकसित करनी होगी।

बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि आज बिहार के सभी जिलों और प्रखंड कांग्रेस कार्यालयों में भी वृहद स्तर पर भीम शक्ति संवाद का आयोजन किया गया है।

भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम में विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, ए.आई.सी.सी के सचिव सह प्रभारी सुशील पासी एवं शहनवाज आलम, मोती लाल शर्मा, संजीव प्रसाद टोनी, प्रेमचन्द्र मिश्रा, नरेन्द्र कुमार, कृपानाथ पाठक, राजेश राठौड़, जमाल अहमद भल्लू, प्रवीण सिंह कुशवाहा,अजय चौधरी ,बंटी चौधरी , ब्रजेश प्रसाद मुनन, निर्मल वर्मा, डा0. हरखू झा, नागेन्द्र पासवान विकल, ब्रजेश पाण्डेय, डा0 अजय कुमार सिंह, मंजीत आनन्द साहू, गुंजन पटेल, अनुराग चंदन, शशि रंजन, डा0 संजय यादव, चन्द्रप्रकाश सिंह, उमैर खान, सौरभ सिन्हा, शकीलुर रहमान मंजू राम, राज कुमार गुप्ता, कुंदन गुप्ता, ललन यादव, मनोज मेहता, अरविन्द लाल रजक, कैलाश पाल, ई0राज कुमार पासवान, नीतू निषाद, राजेन्द्र चैधरी,, प्रो0 मधुबाला, राजीव मेहता,, सत्येन्द्र कुमार सिंह, उदय शंकर पटेल, कमलदेव नारायण शुक्ला, अखिलेश्वर सिंह, वैद्यनाथ शर्मा, मो0 कामरान, मृणाल अनामय, फिरोज हसन, सुनील कुमार सिंह, सुदय शर्मा, रौशन कुमार सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, अश्विनी कुमार, संजय श्रीवास्तव, विशाल झा, सिद्धार्थ क्षत्रिय, राजेश मिश्रा, राज किशोर सिंह, विश्वनाथ बैठा, खुशबू कुमारी , विनय कुमार देव, शम्मी कपूर, नदीम अंसारी, राकेश कुमार मुन्ना, दौलत इमाम सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन पार्टी के नेता मंजीत आनन्द साहू एवं धन्यवाद ज्ञापन शमी कपूर ने किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button