झारखण्डरणनीतिराज्यविचार

पाटन छतरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के हर सुख – दुख में मैं साथ रहूंगी – चंद्रमा कुमारी

रणधीर दुबे

पाटन – आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छतरपुर पाटन के विधायक प्रत्याशी चंद्रमा कुमारी ने शोले,जयनगर, धनगाई,पहरी के खाम्ही टोला सहित पाटन प्रखंड क्षेत्र के कई गांव का भ्रमण किया। साथ ही धनगाई गाव निवासी सागर राम उम्र 50 वर्ष कि सांप काटने के बाद निधन होने की खबर सुन उनके घर पहुंचे। वहीं घर परिवार से मिलकर इस दुख की घड़ी में संतावना दिया। सागर राम को पांच बेटी एवं एक बेटा है। बेटा सभी भाई बहनों में छोटा है। वही सागर राम के माता का भी कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रहा है। उनका भी स्थिति दैनिय बना हुआ है। वही शोका कुल परिवार से मिलकर इस दुख की घड़ी में सहयोग राशि देकर हर संभव मदद करने की आश्वासन दी। और सागर राम के दाह संस्कार कार्यक्रम में भी सामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!