District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बैंक का रूपए गबन करने के मामले में एक आरोपी को सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बैंक का साढ़े आठ लाख रुपये गबन करने के मामले के एक युवक को सदर थाना की पुलिस ने मंगलवार की रात को गिरफ्तार किया है। आरोपी राइटर कम्पनी का कर्मी था। पकड़ा गया आरोपी मोहन कुमार सिंह, पिता-अजय सिंह पूर्णिया भट्टा बाजार का निवासी है। आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 को मार्च महीने में कम्पनी की ओर से मामला दर्ज करवाया गया था।आरोपी उक्त कम्पनी के माध्यम से एटीएम में रुपए डालता था। उसे एसबीआई का 38 लाख रुपये एटीएम में डालने थे। लेकिन आरोपी के द्वारा रुपये नहीं डाले गयें। बाद में आरोपी मोहन ने कम्पनी को 30 लाख रुपये वापस कर दिये। लेकिन शेष राशि वापस नहीं किया। जिसमें 8 लाख 48 हजार रुपये वापस करना था जो डाला नही गया। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध सदर थाने में रुपये गबन को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवायी गई। बुधवार को 3 बजे उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button