ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*बिहार जीकेसी कार्यकारिणी ने की समीक्षा बैठक*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना ::पटना के नागेश्वर कॉलोनी में रॉयल गार्डेन अपार्टमेंट स्थित जीकेसी केन्द्रीय कार्यालय में बिहार कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष -सह- बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) की अध्यक्षता में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जीकेसी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी रणनीतियों को बताते हुए कहा कि अब जीकेसी को ब्लॉक तक विस्तारित किया जाय।

दीपक अभिषेक ने यह भी कहा कि जीकेसी के सदस्य पटना नगर निगम की महापौर प्रत्याशी बिनीता कुमारी को विजयी बनाने की दिशा में पुरी सहभागिता सुनिश्चित की जाय।
बिनीता कुमारी को धुंआधार प्रचार से महिलाओं की मिल रही है समर्थन और इस से ऐसा लगता है कि चुनाव में निर्णायक फैसला बिनीता कुमारी के पक्ष में होगी।

बैठक को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलेश रंजन ने बताया कि पटना नगर निगम की महापौर प्रत्याशी बिनीता कुमारी ने एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर अपना घोषणा पत्र जारी की है। घोषणा पत्र में ऐसे मुद्दे शामिल किया गया जिसकी अवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह घर घर जाकर घोषणा पत्र से लोगों को अवगत कराते हुए अपने पक्ष में मतदान करने का अनुरोध कर रही है।

उक्त अवसर पर प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा ने जीकेसी का बिहार प्रदेश में, चल रही सदस्यता अभियान की चर्चा की और चल रही सदस्यता अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि कायस्थ जीकेसी के प्रति गोलबंद हो रहे है। उन्होंने पटना नगर निगम चुनाव की चर्चा करते हुए बताया कि पटना के महिलाओं का समर्थन महापौर प्रत्याशी बिनीता कुमारी को मिल रहा है।

उक्त अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार ई.किशोर कुमार, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार संजू, प्रदेश सचिव हरेंद्र कुमार काजू , पटना जिला यूथ अध्यक्ष पियूष श्रीवास्तव, बिहार प्रदेश अध्यक्ष कला संस्कृति दिवाकर वर्मा, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ अधिवक्ता विजय कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा, पटना जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार वर्मा,
बिहार प्रदेश सचिव रूपेश रंजन सिन्हा, चेपॉफ सुजीत कुमार सिन्हा एवं केंद्रीय कार्यालय प्रभारी प्रसून श्रीवास्तव उपस्थित थे।
————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button