ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

500 से अधिक वर्षों की इंतज़ार की घड़ी आज खत्म, प्रभु श्रीराम पुनः एक बार अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे:-विवेक ठाकुर

पटना/त्रिलोकीनाथ प्रसाद, भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद श्री विवेक ठाकुर ने अयोध्या में राममंदिर भूमिपूजन पर ट्वीट कर कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है।आधुनिक भारत के इतिहास का दो महत्वपूर्ण दिन पहला 15 अगस्त 1947 और दूसरा आज 5 अगस्त 2020 है।विवेक ठाकुर ने कहा कि 500 से अधिक वर्षों की इंतज़ार की घड़ी आज खत्म हो गई।हम भाग्यशाली हैं कि हमारा जन्म उस पीढ़ी में हुआ जिसमें प्रभु श्रीराम जी पुनः एक बार अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे।हम सभी लोग सौभाग्यशाली हैं जो राम मंदिर के निर्माण का भूमि पूजन के साक्षी बनें।विवेक ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन कर करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान किया है, इसके लिए मैं उनका सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ।यह अत्यंत भावुक और आल्हादित करने वाला पल है।आज से भारतीय संस्कृति का नया युग आरंभ हुआ है।उन्होंने सभी रामभक्तों को बधाई दी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button