किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : रोमन कैथोलिक चर्च सहित विभिन्न गिरजाघरों में धूमधाम से मनाया गया प्रभु यीसु मसीह के जन्मदिन

आधी रात को चर्च में प्रार्थना सभा हुई और कैरोल गाया गया। क्रिसमस प्रेम का संदेश देने वाला त्योहार है: फादर स्टीफन मुर्मू

किशनगंज, 25 दिसंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, रूईधाशा स्तिथ रोमन कैथोलिक चर्च, में सोमवार को प्रभु यीसु मसीह के जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। वही ईसाई समुदाय के लोगो के साथ साथ शहर व आसपास के देहात क्षेत्र के अन्य धर्मों के लोगो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर रोमन कैथोलिक चर्च के फादर स्टीफन मुर्मू ने प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी महिमा का गुणगान किया तथा चर्च द्वारा करवाए जा रहे सामाजिक कार्यों बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधी रात को चर्च में प्रार्थना सभा हुई और कैरोल गाया गया। उन्होंने कहा कि क्रिसमस प्रेम का संदेश देने वाला त्योहार है। क्रिसमस एक अनोखा पर्व है जो ईश्वर के प्रेम, आनंद एवं उद्धार का संदेश देता है। यह पर्व करीब 2000 वर्ष पूर्व यीशु के मनुष्य रूप में जन्म लेने की याद में मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button