राज्य

*बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति का चुनाव हुआ सम्पन्न*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा,  ::बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति का चुनाव हुआ संपन्न। चुनाव परिणाम के अनुसार जिला अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद प्रजापति और सचिव अशोक कुमार प्रजापति बने। उक्त जानकारी डी.आर. एम. टाइम्स न्यूज के संपादक मुन्ना पंडित ने दी।

उन्होंने बताया कि कुम्हार समाज द्वारा गठित *बिहार कुमार प्रजापति सामान्य समिति* का नवम अधिवेशन सह चुनाव कार्यक्रम का आयोजन रविवार को पटना के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए) में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया पूरा करने के लिए गठित समिति ने निष्पक्ष तरीके से चुनाव सम्पन्न कराया। चुनाव परिणाम के अनुसार इस वर्ष के लिए जिला अध्यक्ष के रूप में जितेन्द्र प्रसाद प्रजापति और सचिव के रूप में अशोक कुमार प्रजापति निर्वाचित हुए।

मुन्ना पंडित ने बताया कि इस चुनाव से पहले जिला अध्यक्ष के पद पर शशि भूषण और सचिव के पद पर महादेव रमेश पंडित थे। अब इन दोनों का जगह।

क्रमशः जितेन्द्र प्रसाद प्रजापति और अशोक कुमार प्रजापति लेंगे। इस चुनाव में कुम्हार समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि आगामी विधान सभा चुनाव वर्ष 2025 में होगी, जिसमें कुम्हार समाज अपनी आवाज को बुलंद करेगी। इस संदर्भ में डी.आर.एम टाइम्स न्यूज के संपादक मुन्ना पंडित ने कहा कि सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से पूर्ण सहयोग करेंगे।
———

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button