ताजा खबरराज्य

पाटन प्रखंड के बीडियो ने किया विशेष ग्राम सभा का आयोजन

रणधीर दुबे

पाटन: पाटन प्रखंड अंतर्गत राजहरा पंचायत के ग्राम खाम्ही में राजहरा पंचायत के मुखिया अजय पासवान के आग्रह पर पाटन के प्रमुख शोभा देवी एवं पाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा एवं एवं मनरेगा बीपीओ स्वीटी सिन्हा की उपस्थिति में विशेष जनसुनवाई हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अजय पासवान द्वारा किया गया जिसमें पाटन छतरपुर विधायक प्रतिनिधि अशोक तिवारी पंचायत का वार्ड सदस्य , राजहरा पंचायत के ग्रामीण जनता गिरवर दुबे शिवप्रसाद मेहता गिरिजा शंकर दुबे दिलीप दुबे कमलेश दुबे शैलेश पासवान ऋषिकेश दुबे चंद्रशेखर पांडे अजीत मेहता सत्येंद्र मेहता श्याम बिहारी दुबे सुरेंद्र दुबे कन्हाई दुबे संजय दुबे एवं समस्त ग्रामीण जनता उपस्थित हुए। यह ग्राम सभा मुख्य रूप से राजहरा सीताराम पांडे के नहर पर स्थित कलबुध से खामही पांडे पूरा नहर होते हुए शोले सिवान तक मिट्टी मोरम पथ निर्माण संबंधित समस्याओं का निवारण हेतु ग्राम सभा किया गया जो कि लगभग 4 से 5 गांव के आने जाने का मुख्य रास्ता है जिसकी लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया इतना लंबा सड़क मुखिया पंचायत समिति या ब्लॉक के द्वारा पक्की सड़क का निर्माण नहीं कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 15 दिनों के अंदर इस पर मनरेगा के अंतर्गत मिट्टी मोरम निर्माण कराया जाएगा जिससे फिलहाल बरसात में लोगों को आने-जाने में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े। और उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर ग्राम सभा बहुत बड़ा इकाई है उन्होंने यह भी कहा कि इसी ग्राम सभा की प्रस्ताव को इस सड़क को पक्कीकरण निर्माण करने के लिए वरीय विभाग एवं वरीय पदाधिकारी को हस्तांतरित किया जाएगा और उन्होंने इसी पंचायत के ग्राम खाम्ही राजहरा में शमशान घाट और शेड बनाने का भी निर्देश दिए है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!