अपराध

भोजपुर :-गडहनी पुलिस ने छः लोगो को किया गिरफ्तार।…

गुड्डू कुमार सिंह/ आरा:- स्थानीय थाना पुलिस ने मुहिम चलाकर अलग-अलग स्थानो से तीन शराब तस्कर दो शराबी एवं एक नन वैलेवुल वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रणवीर कुमार ने बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं 195 अगिआंव सुरक्षित विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर क्षेत्र मे शान्ति ब्यवस्था कायम रखने को लेकर असमाजिक तत्वों, अपराधियों, नशेडियों, चोर उच्चकों सहित शराब ब्यपारियों पर प्रशासन नजरें बनाये हुए हैं।वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों मे अगिआँव निवासी तस्कर श्रीकिशुन मुसहर पिता स्वर्गीय निहारी मुसहर, सुरज मुसहर पिता करिया मुसहर, चन्देश्वर राम पिता जमुना राम और पहरपुर निवासी शराबी सरोज कुमार पिता गिरजा सिंह, किशन कुमार पिता रमेश सिंह तथा नन वैलेवुल वारंटी पोसवां निवासी बालेश्वर राम पिता स्वर्गीय सोमारू राम को जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!