राजनीतिराज्य

बिहार की 40 की 40 सीटें हमलोग जीतेंगे। नरेंद्र मोदी जी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना जरूरी है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-आज दुनिया में भारत की लोकप्रियता बढ़ी है, इसका श्रेय प्रधानमंत्री जी को जाता है। आने वाले पांच सालों में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवव्था भारत बनने जा रहा है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री जी को जाता है।जमुई की पावन और ऐतिहासिक धरा पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया और एनडीए प्रत्याशी श्री अरुण भारती को जिताने की अपील की। उक्त बातें लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने जमुई में आयोजित एनडीए की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। आगे श्री चिराग ने कहा कि मैंने भी प्रधानमंत्री जी के साथ मंच साझा किया। ये हमारे लिए भावनात्मक पल था, क्योंकि पिछली बार साल 2019 में जब प्रधानमंत्री जी जमुई आए थे तो मेरे नेता और पिता श्रद्धेय रामविलास पासवान जी भी मौजूद थे। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के पक्ष में बिहार की जनता से पूर्ण समर्थन और समर्पण की अपील की थी। अब ये जिम्मेदारी मेरे कंधों पर है। मैं ये विश्वास दिलाता हूं कि बिहार की जनता 40 की 40 सीटें यशस्वी प्रधानमंत्री जी को समर्पित करने के लिए तैयार है। मैं प्रधानमंत्री जी का ह््रदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने बिहार में चुनावी अभियान की शुरुआत के लिए मेरी कर्मभूमि जमुई को चुना। इसके साथ ही, मैं लाखों की संख्या में मौजूद जमुई की देवतुल्य जनता का भी आभार और धन्यवाद करता हूं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!