अपराधठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्यस्वास्थ्य

ठाकुरगंज : अस्पताल में नवजात शिशु की मौत पर डाक्टर और नर्स पर लगा लापरवाही का आरोप

परिजन ने चिकित्सा पदाधिकारी को दिया आवेदन

किशनगंज, 18 मार्च (के.स.)। फरीद अहमद, जिला के ठाकुरगंज शहर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु के मौत को लेकर सोमवार को परिजनों ने डाक्टर और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अनिल कुमार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

डॉ अनिल कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ठाकुरगंज

मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब गलगलिया के सहनी टोला निवासी शिव रतन सहनी ने ठाकुरगंज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अनिल कुमार को आवेदन देकर नवजात शिशु की मौत का जिम्मेदार डाक्टर और नर्स को बताया। मामले को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अनिल कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!