राज्य

मकर संक्रांति पर मुख्य पार्षद के आवास पर दही-चूडा भोज का आयोजन।…

गुड्डू कुमार सिंह:-पीरो। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में नगर परिषद की मुख्य पार्षद किरण उपाध्याय के आवास पर दही-चूडा भोज का विधिवत आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने दही-चूडा का आनंद उठाया। इस आयोजन को लेकर नगर परिषद के मुख्य पार्षद व उनके प्रतिनिधि सह जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय द्वारा पहले से ही वृहद तैयारी की गई थी। इसके लिए उनके आवास पर बड़ा पंडाल लगाया गया था। दही-चूडा भोज में शामिल होने पहुंचे लोगों को मनोज उपाध्याय व किरण उपाध्याय ने खुद अपने हाथों से चूडा, गुड, दही, तिलकुट,सब्जी परोसा। इस आयोजन में शामिल गरीब परिवारों के बीच उपाध्याय दंपति ने उपहार स्वरूप खाद्य सामग्री विपरीत की। दही-चूडा भोज में जदयू के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, रामपुलिस पासवान, शिवजी सिंह, वरीय चिकित्सक गंगा राम, अधिवक्ता अरूण कुमार राय, चर्चित एंकर व अभिनेता रविरंजन राय, मोहित कुमार, हरिजी तिवारी, महताब खान, इम्तयाज भारती, अवधेश कुमार सिंह, शिवजी यादव, राजेश केशरी, भाजपा नेता पप्पू सिंह, अशोक केशरी, प्रभाशंकर तिवारी, विकास पांडेय, राजा पांडेय, शाहिद आलम, तौफिक खान, चंदन कुमार, शमीम खान, पिंटू कुमार, महावीर चौधरी सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!