जमशेदपुर, घोड़ाबांधा में आयोजित मिलन समारोह में महिला कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन,

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर, घोराबांधा , मंगल कालिंदी ने कहा- किसी भी समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम। झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन फॉरेस्ट गेस्ट हाउस घोराबांधा में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए। इस दौरान काफी संख्या में महिलाओं ने विधायक के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा. मौके पर विधायक ने कहा कि झारखंड की महिलाएं अपने आत्मबल, विश्वास और कार्यशैली से अपने मुकाम पर पहुंच रही हैं. हेमंत सरकार महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को संकल्पित है. हमारी सरकार में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना लागु है. किसी भी समाज के विकास हेतु महिलाओं की भूमिका प्रमुख है।
वहीं शुक्रवार को झामुमो का दमन थामने वाली महिलाओं में नेहा गोराई, कल्पना महतो, रानी महतो, कबिता महतो, मीनू महतो, पीयू मौलिक, पूजा शर्मा, सीमा महतो, सरला महतो, निर्मला सिंह सरदार, गीता गोराई, धात्रीति महतो, नीलम आदि शामिल है. मौके पर मुख्य रूप से मानिक मालिक, संजय सिंह, मिलन मजूमदार, विक्रम, रामू गोराई, बिनीत जायसवाल, राहुल लोहार, प्रकाश सहाय, आकाश झा आदि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।