बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : श्रावणी मेला व 216 फीट कांवर पदयात्रा के सफल आयोजन पर एसडीएम सम्मानित

भाजपा नेता विजय कुमार उर्फ भाई भीएस ने एसडीएम आलोक राय को दी बधाई, नवपदस्थापित एसडीपीओ निशि कांत भारती को भी सम्मानित किया

सहरसा, 08 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, श्रावणी मेला को सफलतापूर्वक संपन्न कराने तथा 216 फीट के कांवर पदयात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को भाजपा नेता विजय कुमार उर्फ भाई भीएस ने अनुमंडल पदाधिकारी आलोक राय से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को सम्मानित करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

भाजपा नेता ने कहा कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसके बावजूद प्रशासन, पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और स्थानीय लोगों के सहयोग से मेला एवं कांवर पदयात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। उन्होंने इसके लिए अनुमंडल प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाबा मटेश्वर धाम में आयोजित श्रावणी मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

वहीं, 216 फीट के विशाल कांवर के साथ निकली पदयात्रा में भी हजारों कांवरियों ने भाग लिया। ऐसे आयोजनों में बेहतर समन्वय और व्यवस्था की आवश्यकता होती है। प्रशासन ने इस दिशा में सराहनीय कार्य किया है।

एसडीपीओ को भी किया सम्मानित

भाजपा नेता विजय कुमार उर्फ भाई भीएस ने सिमरी बख्तियारपुर के नवपदस्थापित एसडीपीओ निशिकांत भारती को भी सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने एसडीपीओ से क्षेत्र की स्थिति को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, नियमित गश्ती, भूमि विवाद पर चर्चा करते हुए अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। पुलिस प्रशासन की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ता है। उन्होंने नवपदस्थापित एसडीपीओ से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभावी पहल की उम्मीद जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button