झारखंडराजनीतिविचार

मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी को शहिद शक्ति सिंह के घर से लिया गया :- जिप उपाध्यक्ष

नवेंदु मिश्र

चतरा – शहिद शक्ति सिंह के घर से मिट्टी को लिया गया जिससे उनके परिवार के लोग भावुक हो गए लेकिन उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व है क्योंकि यह शहादत देश के लिए हुआ था। मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी ने सिमरिया विधान सभा के मयूरहंड मंडल के अंबातरी गांव में मिट्टी संग्रह कार्यक्रम किया। इस दौरान शहीद शक्ति सिंह के घर से मिट्टी संग्रह किया गया। इस मौके पर सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। एकत्रित की गई मिट्टी दिल्ली भेजी जायेगी व से मिट्टियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। शक्ति सिंह सेना मे कार्यरत थे। 17 अगस्त 2016 में जम्मू-कश्मीर के बारामूला में वीरगति को प्राप्त हुए थे। मौके पर जिला किसान मोर्चा मंत्री टुन्नी सिंह, विधायक प्रतिनिधि निरंजन सिंह, रशिक सिंह, अनिल सिंह, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!