राज्य

बहरागोड़ा, भाजपा नेता सरोज महापात्र ने बहरागोड़ा के सुदूरबर्ती गांव का किया दौरा।..

तारकेश्वर गुप्ता: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह बहरागोड़ा विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी सरोज महापात्र ने रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहीयापाल पंचायत के बाँकदह,झारपाड़ा व मधुपुर गांव के लोगों से जनसम्पर्क कर उनलोगों के समस्याओ से अवगत हुए. कुछ समस्याओ का समाधान सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर समाधान किया एवं कुछ समस्याओ का समाधान जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद माननीय विद्युत वरण महतो जी से संपर्क कर करने का भी आश्वासन दिया. भाजपा की संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया. लोगों से मिलकर केंद्र में मोदी सरकार की एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया. झारखंड में हेमंत सरकार की विफलताओं के बारे में भी लोगों को बताया.मौके पर भाजपा के युवा साथी चंदन सीठ,तापस बारिक,तपन पैडा,निरंजन महाकूड,प्रणब उपाध्याय,विश्वनाथ हेम्ब्रम,खेलाराम हाॅसदा,सानकाई किस्कू,भरत बेरा,बिनोद महाकूड आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button