किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : चंद्रयान 3 के सफलता पूर्वक लैंडिंग के अवसर पर गायत्री परिवार के द्वारा पौधारोपण कर यादगार बनाया

सूक्ष्म जगत में ऐसी वातावरण बनाई जा चुकी है जो सफलता के उच्चतम शिखर पर अपने देश को पहुंचायेगा, व सतयुगी वातावरण का निर्माण होगा

किशनगंज, 25 अगस्त (के.स.)। धर्मेंद्र सिंह, चंद्रयान 3 के सफलता पूर्वक लैंडिंग के अवसर पर गायत्री परिवार के सक्रिय परिजन एवं पर्यावरण प्रेमियों के द्वारा पौधारोपण कर इसे यादगार बनाकर किया गया। इसके पूर्व सुबह से ही शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन पर गायत्री महामंत्र का जाप आध्यात्मिक ऊर्जा उत्पन करने हेतु किए गए गायत्री परिवार के संस्थापक श्रीराम शर्मा आचार्य के अनुसार सूक्ष्म जगत में ऐसी वातावरण बनाई जा चुकी है जो सफलता के उच्चतम शिखर पर अपने देश को पहुंचायेगा, व सतयुगी वातावरण का निर्माण होगा। इस अवसर पर हेमंत चौधरी, देवदास, गौरव कुमार तथा पर्यावरण प्रेमी राकेश कुमार एवं अधिवक्ता कमलेश कुमार के द्वारा चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए तमाम इसरो वैज्ञानिक को बधाई गई गई। साथ ही पृथ्वी को हरा भरा बनाने हेतु पर्यावरण संरक्षण के निमित सभी को पौधारोपण जैसे श्रेष्ठ कार्य में सहयोग करने हेतु उपयुक्त वातावरण बनाने हेतु निवेदन किया गया।

Related Articles

Back to top button