प्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रॉंची : जिले की सैंकड़ों महिलाओं के द्वारा निशिकांत दूबे का किया गया पुतला दहन।

रांची/भारती मिश्रा, जिले की सैंकड़ों महिलाओं के द्वारा मंगलवार को निशिकांत दूबे का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। इस पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्णिमा सिंह एवं विनिता पाठक के द्वारा किया गया। गौर करे कि भाजपा के निशिकांत दूबे ने कांग्रेस नेत्री/विधायक दिपीका पाण्डे सिंह के लिये अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जिसके विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। महिलाओं ने निशिकांत दूबे की प्रतिमा पर कालिख पोतकर अपना विरोध जताया। ज्ञात हो की अपने ट्विटर पोस्ट में ठश्रच् सांसद ने महागामा कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह को लेकर सांकेतिक रूप से अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जाता रहा है। महिलाओं ने निशिकांत दुबे हाय हाय, दलाल सांसद वापस जाओ और माफ़ी मांगों का नारा लगाया। कार्यक्रम में विनीता पाठक, पूर्णिमा सिंह, सलीमा खान, जगदीश साहू, सुरेन राम, अख्तर अली, राजीव सुमन, सोनी नायक, भवतारण कर्मकार, शंभु गुप्ता, फिरोज, गुलाम रवानी, प्रियंका सिसोदिया, मुनी देवी, आरती सिंह, आरती देवी, ममता सिन्हा, खतीजा खातुन, श्वेता कच्छप, सीमा नायक, अनिता सिन्हा, राखी प्रियदर्शिनी, राखी कौर, हेमलता, डॉली कुमारी, जबीदुन, लवंगलता निराला आदि शामिल थी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button