District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : खेल भवन में इनवेस्ट इन अररिया 2023 का किया गया आयोजन।

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, मंगलवार को अररिया जिले में इनवेस्ट इन अररिया 2023 का आयोजन खेल भवन, अररिया में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी इनायत खान, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम, अररिया ने की। इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त मनोज कुमार, अपर समाहर्ता राज मोहन झा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र अररिया कृष्ण कुमार भारती, अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश चंद्र दिवाकर, भूमि सुधार उप समाहर्ता देवेंद्र प्रताप शाही, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सोनी कुमारी, वाणिज्य कर आयुक्त, अररिया, अग्रणी बैंक प्रबंधक, वरीय उप समाहर्त्ता बैंकिंग, अररिया के साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण उद्योग विभाग से लाभांवित उद्यमी एवं अररिया जिले के उद्योगपति, सभी वरीय पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में उद्यमी एवं निवेशकों को उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी तथा निवेशकों के अनुकुल इको सिस्टम तैयार करने की जानकारी दी गई। सम्मेलन में पी०पी०टी० एवं नुक्कड़ नाटक के मदद से उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं MMUY,  PMEGP, PMFME, SIPB, START-UP वस्त्र एवं चर्म नीति की जानकारी दी गई। इस सम्मेलन में उद्यमियों को अपनी विचारों एवं सुझाओं को साझा करने का मौका भी मिला। कुछ उद्यमियों द्वारा सफलता की कहानी साझा की गई। कुछ निवेशकों द्वारा जिले में अपनी इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव भी दिया गया। जिसमें भदोई उ०प्र० के कारपेट/जुट उत्पाद निर्माण इकाई के संचालक शामिल थे। जिलाधिकारी ने उद्यमियों/निवेशकों को संबोधित करते हुए कहां की नए उद्योग की स्थापना में में उद्यमियों को जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम को उप विकास आयुक्त, उद्योगपति अशोक चौधरी, गोपाल गोलछा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उद्योग विस्तार पदाधिकारी रूपेश कुमार झा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button