अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शराब पीने के आरोप में 7 एवं शराब के साथ 6 धंधेबाजो को उत्पाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, विशेष अभियान के तहत रविवार की रात उत्पाद पुलिस के द्वारा ज़िले के अलग अलग स्थानों में शराब पीने वालों व बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर अभियान फरिंगगोला, रामपुर मस्तान चौक, चारघरिया एवं गलगलिया चेक पोस्ट में चलाया गया। अभियान में कुल 13 लोगों को पकड़ा गया। जिसमे 7 लोगों को शराब पीने के आरोप में एवं 6 लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। टीम में इंस्पेक्टर ताहिर अंसारी, अवर निरीक्षक उत्पाद राम विनय सिंह, विकास कुमार सिन्हा, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार आदि शामिल थे। सभी बंगाल से शराब पीकर शहर में वापस लौट रहे थे। उत्पाद टीम अलग अलग चेक पोस्टों पर तैनात हो गई। इसके बाद बंगाल से आने वाले लोगों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होते ही इन्हें पकड़ लिया गया। सभी को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिसमे शराब के साथ पकड़े गए 06 लोगो को जेल भेज दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button