District Adminstrationकिशनगंजन्यायपालिकाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वैन को किया रवाना।

11 फरवरी 2023 को व्यवहार न्यायलय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया जाएगा आयोजन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के द्वारा आगामी 11 फरवरी 2023 को व्यवहार न्यायलय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु रजनीश रंजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज ने हरी झण्डी दिखाकर प्रचार वैन को सोमवार को रवाना किया गया। राष्ट्रिय लोक अदालत के प्रचार वैन में राजेश कुमार शर्मा, पारा विधिक स्वंय सेवक की प्रतिनियुक्ति की गई है। यहा प्रचार गाड़ी अगले तीन दिनों तक जिला के अलग-अलग क्षेत्रो में भ्रमण करते हुए आम जानो को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ के बारे में बताएगी। प्रचार वैन सोमवार को जिले के चकला, सिंघिया, ब्लॉक चौक, सिमलबाड़ी, रोल बाग़, खगड़ा, मोहिदीनपुर, इत्यादि क्षेत्रो में भ्रमण किया। प्रचार वैन रवाना करने के समय ओम कुमार अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ किशनगंज, पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वंय सेवक इत्यादि उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button