ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना- लोक शिकायत मामलों के निवारण में तत्परता बरतें: डीएम।….

डीएम ने कहा कि जनता की शिकायतों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक

त्रिलोकी नाथ प्रसाद-पटना  जिलाधिकारी, पटना डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि पदाधिकारीगण लोक शिकायत मामलों के निवारण में *सक्रिय एवं तत्पर* रहें। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत शिकायतों का *ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण* अत्यावश्यक है। वे आज इस विषय पर समीक्षा बैठक कर रहे थे।

डीएम डॉ सिंह ने लोक शिकायत निवारण के तहत लंबित मामलों, पदाधिकारियों की उपस्थिति, आदेशों का अनुपालन, अपील की स्थिति एवं रैंकिंग की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को *प्रतिबद्धता के साथ रुचि लेकर लोक शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निवारण* करने का आदेश दिया।

डीएम डॉ सिंह ने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम का *सफलतापूर्वक* क्रियान्वयन सरकार की *सर्वोच्च प्राथमिकता* है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आज के इस बैठक में अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सभी अनुमंडलों के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य भी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button