District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक शराब तस्कर के साथ साथ एक शराबी को फरिंगगोला से छह लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक शराब तस्कर के साथ साथ एक शराबी को भी गिरफ्तार किया है। आपको बताते चलें कि शहर के फरिंगगोड़ा वार्ड सँ०-09 में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर गठित टीम ने फरिंगगोड़ा निवासी नवीन कुमार दास के घर दबिश दी और 06 लीटर चुलाई शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के कुछ ही देर बाद उत्पाद विभाग की टीम ने संदेह के आधार पर फरिंगगोड़ा निवासी संतोष कुमार दास को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल में उसका मेडिकल जांच कराया। जहां आरोपी के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि होते ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button