पटना- श्री अवधेश नारायण सिंह, माननीय कार्यकारी सभापति, बिहार विधान परिषद् द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से 24 नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाया गया।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद-माननीय सदस्यों में श्री कार्तिक कुमार, श्रीमती रीना देवी, श्री कुमार नागेन्द्र, श्री दिलीप कुमार सिंह, श्री अशोक कुमार, श्री राधाचरण साह, श्री संतोष कुमार सिंह, श्री सच्चिदान्नद राय, श्री बिनोद कुमार जयसवाल, श्री राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबु, श्री सौरभ कुमार, श्री महेश्वर सिंह, श्री दिनेश प्रसाद सिंह, श्री भूषण कुमार, श्रीमती रेखा कुमारी, श्री सुनिल चौधरी, श्री तरूण कुमार, श्री अजय कुमार सिंह, श्री राजीव कुमार, श्री अजय कुमार सिंह, श्री विजय कुमार सिंह, श्रीमती अम्बिका गुलाब यादव, डा० दिलीप कुमार जायसवाल एवं श्री अशोक कुमार अग्रवाल हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार , माननीय उप मुख्यमंत्रीद्वय श्री तारकेश्वर प्रसाद एवं श्रीमती रेणु देवी, माननीय संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मा० स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय, मा० भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, मा० मंत्री मद्य निषेध श्री सुनिल कुमार, मा० अल्पसंख्यक मंत्री श्री जम़ा खां, मा० श्रम संसाधन मंत्री एवं सूचना प्रौ़द्योगिकी मंत्री श्री जीवेश मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, विधान सभा के मा० उपाध्यक्ष श्री महेश्वर हजारी, सांसद श्री सुनिल कुमार पिंटू एवं श्रीमती वीणा सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी सहित कई माननीय सदस्य एवं भूतपूर्व सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के आरम्भ में बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सचिव श्री विनोद कुमार ने निर्वाचन संबंधी गजट अधिसूचना पढ़ी।