ब्रेकिंग न्यूज़
महिला की हत्या का खुलासा ।।….

हरिओम प्रसाद,अजय यादव लातेहार। गत 15 सितंबर को जिले के हेरहंज-पांकी पथ पर एक अज्ञात विवाहिता महिला रूखसाना बानो (20) का शव पुलिस ने बरामद किया था। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए तकनीकक्षु आईपीएस हरविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि महिला का पति चंदन कुमार चंद्रवंशी ने चरित्रहीनता के संदेह में अपने दो दोस्तों के साथ मिल कर उक्त महिला की हत्या की थी। हत्या के बाद हेरहंज थाना में कांड संख्या 37/2020 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसके दो दोस्तों ओम प्रकाश गुप्ता उर्फ मंटूव और गोपाल ठाकुर (दोनो जामुनडीह, लेस्लीगंज, पलमू) को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों ने उसे वाहन से कुचल कर मार डाला था।