किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : कानून-व्यवस्था मजबूत करने की कवायद, खुसरो शिराज की किशनगंज में तैनाती

किशनगंज,15मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, बिहार सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत खुसरो शिराज को किशनगंज का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नियुक्त किया गया है। उनके पदस्थापन की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

राज्य सरकार द्वारा जारी तबादला सूची में कई डीएसपी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का यह निर्णय आगामी त्योहारों, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लिया गया है।सीमावर्ती जिला होने के कारण किशनगंज में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण माना जाता है। ऐसे में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार खुसरो शिराज इससे पहले भी राज्य के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें सख्त, अनुशासित और संवेदनशील पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनके कार्यकाल से जिले के लोगों को बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद है।

जिले में बढ़ रही चोरी, छिनतई तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर भी उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, स्थानांतरित सभी अधिकारी जल्द ही अपने-अपने नए पदों पर योगदान देंगे।

इधर, जिले के कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने नए एसडीपीओ के आगमन का स्वागत किया है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में जिले की कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी तथा आम नागरिकों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।

राज्य सरकार की इस प्रशासनिक पहल को पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!