किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : अवैध वसूली और माफिया गिरोहों पर पुलिस का शिकंजा

संगठित अपराध के खिलाफ विशेष अभियान, अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा : एसपी

किशनगंज,11मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, किशनगंज पुलिस ने जिले में अवैध वसूली, रंगदारी और विभिन्न माफिया गिरोहों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने स्पष्ट कहा है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि और संगठित अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराध में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसपी संतोष कुमार ने बताया कि जिले में प्रवेश माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा मवेशी, शराब, कोयला, गिट्टी और बालू माफिया समेत अन्य अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर भी पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा आम लोगों में सुरक्षा का माहौल कायम करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध वसूली, धमकी, दलाली और संगठित अपराध में शामिल तत्वों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ साक्ष्य जुटाकर लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम विभिन्न स्तरों पर सूचनाएं एकत्र कर अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रख रही है। एसपी ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कहीं भी अवैध वसूली, दलाली, रंगदारी या माफिया गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को विशेष रूप से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जिले में शांतिपूर्ण और अपराधमुक्त वातावरण स्थापित करना है। इसके लिए लगातार गश्ती, छापेमारी और निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं।

पुलिस की इस सख्ती से अवैध कारोबार और संगठित अपराध से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में अभियान को और तेज किया जाएगा तथा किसी भी अपराधी को कानून से बचने का मौका नहीं दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!