ताजा खबर

प्रख्यात बांग्ला कवि, विद्वान उपन्यासकार, नाटककार, मानवतावादी, दार्शनिक,’जन गण मन’ के रचयिता और नोबेल पुरस्कार विजेता गुरु रवींद्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार ने उन्हें कोटिशः नमन करते हुए भावभीनी भावांजलि अर्पित किए है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/वे विश्व साहित्य में अपने योगदान (“गीतांजलि” महाकाव्य) के लिए वर्ष 1913 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले गैर-यूरोपीय थे। उन्हें भारत के राष्ट्रगान “जन गण मन” और बांग्लादेश के लिए ‘आमार शोनार बांग्ला’ के लेखन के लिए भी याद किया जाता है। उनकी कविताएं, लघु कथाएं, गीत (रवींद्र संगीत), नाटक और उपन्यास आज भी कला के विभिन्न क्षेत्रों में प्रेरणादायी साहित्यिक धरोहर हैं। ब्रिटिश शासन के घोर आलोचक रहे “गुरुदेव” ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में “नाइटहुड” की उपाधि त्याग दी थी। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!