रणनीति

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक कल नई दिल्ली स्थित पार्लियामेंट एनेक्सी में आयोजित की जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति, संगठनात्मक विस्तार और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिहार में हाल ही में सरकार बदलने के बाद यह पार्टी की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक है, इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि अगले सप्ताह प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार को ध्यान में रखते हुए भी यह बैठक बेहद अहम है। इस दौरान पार्टी अपनी भूमिका और आगे की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है।

श्याम सुन्दर शरण ने स्पष्ट किया कि पार्टी आने वाले समय में दलित, वंचित एवं आम गरीब वर्गों के हित में सरकार से ठोस रणनीतियों पर काम करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी एक प्रभावी और व्यावहारिक शिक्षा नीति जिसमें पार्टी के संरक्षक श्री जीतन राम मांझी जी के अभियान *राष्ट्रपति का बेटा हो या भंगी की संतान सबको शिक्षा एक समान* को ज़मीन पर उतारने के लिए भी सरकार के साथ समन्वय स्थापित करेगी, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक शिक्षा का वास्तविक लाभ पहुंच सके।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह बैठक संगठन को नई दिशा देने के साथ-साथ पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!