ताजा खबर

दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/मृतक के आश्रित को श्रम संसाधन विभाग से 4 लाख रूपये तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रूपये (कुल 8 लाख रूपये) अनुग्रह अनुदान देने का दिया निर्देश।

पटना, 29 अप्रैल 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली के द्वारिका जिला स्थित जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में हुयी फायरिंग में बिहार के खगड़िया जिला के रहनेवाले मजदूर की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।

मुख्यमंत्री ने श्रम संसाधन विभाग से मृतक के आश्रित को 4 लाख रूपये तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रूपये (कुल 8 लाख रूपये) अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!