District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में छह दिवसीय खेता कढ़ाई कार्यशाला संपन्न, प्रतिभागियों ने सीखी पारंपरिक कला

किशनगंज,20मार्च(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, डुमरिया भट्टा में छह दिवसीय खेता कढ़ाई कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 14 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित की गई।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक हस्तशिल्प कला का संरक्षण, संवर्धन तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहा। इसमें प्रशिक्षु छात्राओं एवं स्थानीय प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेता कढ़ाई की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पारंपरिक डिजाइनों, रंग संयोजन और व्यावहारिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने कढ़ाई कला की मूल अवधारणा से लेकर उन्नत तकनीकों तक का प्रशिक्षण प्रदान किया। छह दिनों तक चले इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा तैयार कढ़ाई के नमूनों की सराहना की गई। इस आयोजन ने न केवल पारंपरिक कला को बढ़ावा दिया, बल्कि महिलाओं और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित किया। जिला प्रशासन, किशनगंज ने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रशिक्षकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!