रांची

सात दिनों से पानी नहीं मिलने से लोग थे परेशान, पार्षद की पहल से मिला पानी…

रांची//27 फरवरी 2026 को रांची नगर निगम चुनाव मतगणना संपन्न हुआ और 53 वार्डों के पार्षद निर्वाचित हुए और इसके दूसरे दिन 28 फरवरी से लेकर 6 मार्च तक शहर के कई क्षेत्रों में सप्लाई पानी नलों में नहीं आने से लोग परेशान हो गए। शहर में पानी नहीं मिलने से त्राहिमाम मच गया , गर्मी और ऊपर से रमजान के महीने में पानी नहीं मिलने लोगों में बेचैनी बढ़ गई। निगम क्षेत्र के डोरंडा, हिंदपीढ़ी और कांटा टोली क्षेत्र में लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। ऐसी परिस्थिति में वार्ड 11 के नवनिर्वाचित पार्षद आलिया नाज ने पहल की और अपने वार्ड क्षेत्र के कांटा टोली कुरैशी मोहल्ला, राजा कॉलोनी, इदरीश कॉलोनी और इसके आसपास के गली मुहल्ले के लोगों को दो दिनों 4 और 5 मार्च तक निगम के माध्यम से टैंकर से पानी पहुंचाया और घर-घर तक पीने का पानी उपलब्ध कराने में अपनी हम भूमिका निभाई। ऐसे में स्थानीय लोगों ने पानी मिलने पर नवनिर्वाचित पार्षद आलिया नाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा ही पार्षद होना चाहिए जो तुरंत काम कर सके और करवा सके। वही आलिया नाज ने नगर निगम प्रशासक का धन्यवाद किया और कहा कि आम जनता की समस्या का निदान करने में त्वरित सहयोग प्रदान करने के लिए निगम का धन्यवाद आभार साथ ही 53 वार्डों में निगम द्वारा एचवाईडीटी पानी टंकी लगा है आज तक टंकी की सफाई नहीं हुई है, निगम प्रशासक से पार्षद आलिया नाज कहा है कि सभी पानी टंकी की सफाई हो जायेगी तो लोग न सिर्फ कपड़े धोने नहाने बल्कि पीने और खाना बनाने में भी पानी का उपयोग कर सकेंगे।

वही प्रशासक सुशांत गौरव ने इस पहल को प्राथमिकता दी और सभी पानी टंकी की सफाई कराने का निर्देश दिए, वहीं जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को मैसेज की और कहा कि सात दिनों से नल नहीं खुलने से लोग परेशान हैं, जो पाइप क्षतिग्रस्त हो गया उसे बनवाने में पहल किया जाए। जिस पर उपायुक्त द्वारा बताया गया कि इस पर काम जारी है , बहुत जल्द जो क्षतिग्रस्त पाइप है उसकी मरम्मती करा दी जाएगी और लोगों तक पानी पहुंच जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!