पंचायत मुख्यालय में कन्या इंटर विद्यालय स्थापना की स्वीकृति की मांग

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत परमा पंचायत के परमा गावं में कन्या इंटर विद्यालय स्थापित किये जाने को लेकर जिलाधिकारी को आवेदन देकर मांग किया गया है। परमा पैक्स प्रतिनिधि प्रमोद कुशवाहा के द्वारा दिए गए आवेदन मेंजिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रा० शि० एवं सर्व शिक्षा अभियान (नवादा) पत्रांक :- SS/AAST/157 दिनांक 28.01 2026 के आलोक में पंछेका गाँव में कन्या इंटर विद्यालय की स्थापना हेतु प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नारदीगंज को स्थल निरीक्षण का आदेश दिया गया है।
इस विषय को लेकर कहा को परमा गाँव पंचायत का मुख्यालय है और यह बहुत बड़ी आवादी वाला बस्ती है। इस गाँव में दलित, महादलित की आबादी बहुत अधिक संख्या में है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में बहुत पिछड़ा गाँव है. इस गाँव के गरीब बच्चियों को दुसरे विद्यालय में पठन-पाठन के लिए 7-8 KM की दुरी तय करनी पड़ती है, जिससे बच्चियों को विभिन्न प्रकार की कठिनाई होती है। इस गावं में पांच वार्ड और मतदान के लिए चार बुथ है। यहाँ एक हरिजन प्राथमिक विद्यालय और एक मध्य विद्यालय है इस गावं की जनसंख्या लगभग आठ हजार है।
इस पंचायत के इंटर विद्यालय सभरी में है जो परमा गाँव से 6 से 7 किलोमीटर की दुरी पर है और आवागमन की कोई सुबिधा नही है। परमा ग्राम में कन्या इंटर विद्यालय का भवन निर्माण हेतु लगभग 6 एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध है, जिसका खाता संख्या 304 प्लौट संख्या 3009 है।
इसी पंचायत के ग्राम संदोहरा का टोला पंछेका ग्राम में कन्या इंटर विद्यालय की मांग किया गया है जबकि यह एक ही वार्ड का टोला है और इस टोला से उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सभरी की दुरी महज 1 km से भी कम है।
इसलिए दलित, महादलित, अतिपिछडा अदि की आबादी को देख कर परमा गाँव में कन्या इंटर विद्यालय की स्थापना की जाने को लेकर मांग किया है। आवेदन में सैकड़ो ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी हैं।


