District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : पशुचिकित्सा महाविद्यालय में अंतर-महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

किशनगंज,26फरवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले के अर्राबाड़ी स्थित पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में शुक्रवार को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित छठी तीन दिवसीय अंतर-महाविद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विशाल राज ने गणमान्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि मानसिक, सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से तनावमुक्त होकर खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागियों के मार्च पास्ट एवं शपथ ग्रहण के साथ हुई। प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह के दिशा-निर्देशन तथा छात्र कल्याण पदाधिकारी डॉ. ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में किया जा रहा है। सह-अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों को स्वस्थ, अनुशासित एवं आत्मविश्वासी बनाते हैं।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी प्रहल्लाद कुमार तथा मात्स्यिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. वी.पी. सैनी उपस्थित रहे। खेल प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना करते हुए सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आयोजन सचिव डॉ. राजू देवरी ने बताया कि प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के चार अंगीभूत महाविद्यालय-पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, किशनगंज, मात्स्यिकी महाविद्यालय, किशनगंज, बिहार पशुचिकित्सा महाविद्यालय, पटना तथा संजय गांधी गव्य प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना के सैकड़ों छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य, छात्र-छात्राएं एवं प्रतिभागी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!