राजनीति

*संगठन सृजन को लेकर पटना महानगर कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेताओं की पर्यवेक्षकों के साथ हुई अहम बैठक, एआईसीसी पर्यवेक्षक अशोक सिंह रहें मौजूद*

*एआईसीसी पर्यवेक्षक अशोक सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन को धारदार करने में सबके सहयोग की है आवश्यकता*

मुकेश कुमार/बिहार कांग्रेस में चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत आज एआईसीसी पर्यवेक्षक व राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने पटना महानगर कांग्रेस के सक्रिय और वरिष्ठ सदस्यों के साथ संगठन सृजन कार्यक्रम की रूपरेखा और विस्तार पर अहम बैठक प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सदाकत आश्रम में किया।

इस दौरान मीडिया के साथियों को संबोधित करते हुए एआईसीसी पर्यवेक्षक व राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन को प्रत्येक नेताओं के सहयोग से धारदार बनाने और नए लोगों को जोड़ने के लिए विस्तृत रूपरेखा के अनुसार काम करने को लेकर संगठन सृजन कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन में सक्रिय और उत्साही लोगों की भूमिका को उभार कर उन्हें ताकतवर बनाने का काम पार्टी कर रही है। आने वाले समय में संगठन सृजन कार्यक्रम ही जिलों में कांग्रेस के नेतृत्व को मजबूती देगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक और मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, सौरभ सिंहा, मुंद्रिका यादव ने भी संगठन सृजन कार्यक्रम के बारे में जिला महानगर कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेताओं के बीच साझा किया।

वरिष्ठ नेता सुबोध कुमार, जिलाध्यक्ष डॉ. शशि रंजन, ब्रजेश प्रसाद मुनन, कुमार आशीष, रंजीत कुमार, बिमलेश तिवारी, ज्ञान रंजन सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेतागण इस बैठक सह संवाददाता सम्मेलन में शामिल हुए।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!