District Adminstrationकिशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर एनसीओआरडी की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

किशनगंज,21फरवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण, एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आसूचना तंत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एनसीओआरडी (NCORD) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिलाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने की।बैठक में मादक पदार्थों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें आसूचना के आदान–प्रदान, जिले में सक्रिय तस्करी रूट, स्मगलिंग के तौर-तरीकों, प्रचलित मादक पदार्थों के प्रकार, तस्करों से संबंधित सूचनाओं तथा नशामुक्ति केंद्रों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही जब्त किए गए मादक पदार्थों से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं, आपसी समन्वय एवं रिकवरी रिपोर्ट पर भी विचार-विमर्श हुआ।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पिछले एक वर्ष की विस्तृत रिकवरी रिपोर्ट तैयार की जाए तथा इंटेलिजेंस कलेक्शन को और मजबूत किया जाए। उन्होंने शहरी क्षेत्रों सहित विभिन्न स्तरों पर व्हाट्सएप ग्रुप एवं अन्य माध्यमों के जरिए समन्वय स्थापित करने तथा इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने पर जोर दिया।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त सूचनाओं को साझा करने से कार्रवाई की प्रभावशीलता बढ़ेगी। बैठक में गांजा एवं केमिकल ड्रग्स (सुखा नशा) की तस्करी, किशनगंज तक पहुंचने वाले रूट, अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल तथा इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई।बैठक में अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार पंकज, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि अन्य अधिकारी एवं कर्मी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!