किशनगंजताजा खबरपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : स्वच्छता अभियान के साथ शुरू हुआ बिहार पुलिस सप्ताह, 27 फरवरी तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

किशनगंज,21फरवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, बिहार पुलिस सप्ताह के उपलक्ष्य में शनिवार को जिले भर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर पुलिस सप्ताह की शुरुआत की गई। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर सभी थाना, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन परिसर एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर भव्य सफाई अभियान आयोजित किया गया। पुलिस सप्ताह का आयोजन 27 फरवरी तक किया जाएगा।अभियान के तहत शनिवार सुबह से ही जिले के सदर थाना, एससी-एसटी थाना, महिला थाना, कोचाधामन, बहादुरगंज, गलगलिया एवं ठाकुरगंज थाना सहित विभिन्न पुलिस परिसरों में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान हाथों में झाड़ू और फावड़ा लेकर सफाई कार्य में जुटे रहे। थानों के आसपास जमा कूड़ा-कचरा हटाया गया, दीवारों की सफाई की गई तथा पेड़-पौधों के आसपास स्वच्छता सुनिश्चित की गई।पुलिस लाइन परिसर में भी बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया, जहां वाहनों की धुलाई से लेकर कार्यालय कक्षों की साफ-सफाई तक विशेष अभियान चलाया गया। सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लिया।इस अवसर पर एसपी संतोष कुमार ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन को मजबूती प्रदान करना तथा समाज में स्वच्छता एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान जिले में पेंटिंग प्रतियोगिता, क्रिकेट मैच, नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, सामुदायिक सहभागिता गतिविधियां तथा “एक शाम पुलिस के नाम” सहित पुरस्कार वितरण समारोह जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।बहादुरगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार, एससी-एसटी थानाध्यक्ष दीपू कुमार एवं पोठिया थाना की अवर निरीक्षक अन्नू कुमारी ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि दैनिक जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से न केवल पुलिस परिसर को स्वच्छ बनाया गया, बल्कि आम लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!