प्रमुख खबरें

करारी पराजय से विचलित राजद, हताशा में भाषा हुई बेलगाम – उमेश सिंह कुशवाहा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद।बिहार जनता दल (यू0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा कि झूठ, दुष्प्रचार और छल का सहारा लेने के बावजूद गत विधानसभा चुनाव में सूबे की जनता ने राजद को मात्र 25 सीटों पर समेटकर उसकी वास्तविक राजनीतिक हैसियत दिखा दी। करारी हार के इस तमाचे से राजद खेमे में गहरी बेचैनी और हताशा है, जिसके कारण वह अपनी भाषायी मर्यादा की सीमाएँ भी लांघ चुका है।

असल में, राजद के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। इसलिए वह व्यक्तिगत आरोपों का सहारा लेकर अपनी राजनीति में पुनः जान फूंकने की नाकाम कोशिश कर रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद नेताओं तथा उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रति जिस प्रकार के अपमानजनक और असंयमित शब्दों का प्रयोग किया गया है, वह निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। राजद द्वारा प्रदर्शित यह अशोभनीय व्यवहार बिहार के राजनीतिक स्तर को तार-तार करने का प्रयास है, जिसे जनता किसी भी सूरत में स्वीकार और बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार जनता के अटूट विश्वास, असीम आशीर्वाद और अपार समर्थन के बदौलत बीते 20 वर्षों से बिहार की बागडोर संभाल रहे हैं और निरंतर जनसेवा में लगे हैं। ऐसे में उन पर राजद द्वारा की गई व्यक्तिगत और अपमानजनक टिप्पणियाँ पूरे प्रदेश की जनता की भावनाओं को आहत करने वाली हैं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!