*रक्षा गुप्ता ने प्रेम सिंह से रचाई शादी, वायरल तस्वीरों ने मचाया हंगामा*

गुड्डू कुमार सिंह/भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस और चर्चित अभिनेत्री रक्षा गुप्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी एक वायरल फोटो, जिसमें वे दुल्हन के जोड़े में सजी-धजी नज़र आ रही हैं। लाल जोड़ा, मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ियाँ—तस्वीर देखते ही फैंस हैरान रह गए। देखते ही देखते यह चर्चा फैल गई कि रक्षा गुप्ता ने गुपचुप शादी कर ली है, वो भी अभिनेता प्रेम सिंह के साथ। सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई और फैंस इस “सीक्रेट वेडिंग” को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे।
हालांकि, इस वायरल तस्वीर के पीछे की सच्चाई सामने आते ही पूरा मामला एकदम फ़िल्मी ट्विस्ट में बदल गया। दरअसल, यह फोटो किसी असली शादी की नहीं, बल्कि रक्षा गुप्ता की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म “स्वर्ग से सुंदर” के सेट की है। फिल्म की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के भदोही ज़िले के महराजगंज में ज़ोर-शोर से चल रही है। वायरल तस्वीर फिल्म के एक अहम वैवाहिक सीन की है, जिसे इतनी सच्चाई और भावनात्मक अंदाज़ में फिल्माया गया कि लोग धोखा खा बैठे।
इस वायरल मोमेंट को लेकर रक्षा गुप्ता और प्रेम सिंह दोनों ने सेट से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि शादी वाला सीन शूट करते वक्त माहौल इतना वास्तविक था कि यूनिट के कई लोग भी कुछ पल के लिए भावुक हो गए। रक्षा गुप्ता ने हँसते हुए कहा कि “जब मैंने फोटो देखी तो मुझे खुद समझ नहीं आया कि लोग इसे असली क्यों मान बैठे, लेकिन यही तो एक्टर की जीत होती है।” वहीं प्रेम सिंह ने कहा कि ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी नैचुरल है कि दर्शकों का कन्फ्यूज़ होना लाज़मी था।
फिल्म “स्वर्ग से सुंदर” को सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा. लि. के बैनर तले सुरेन्द्र यादव प्रेजेंटेशन प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण और निर्देशन विजय यादव ने किया है, जबकि सह-निर्माता हैं महेंद्र यादव। फिल्म की कहानी और गीत अरविंद तिवारी ने लिखे हैं, संगीत सुनील झा का है और कैमरा संभाल रहे हैं सुनील अहर। डांस कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी की है। फिल्म में प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता के अलावा मनोज द्विवेदी, रजनीश झांजी, पूर्वी दुबे, रानी सिंह, लियाकत अली, भानु दुबे सहित कई दमदार कलाकार नज़र आएंगे। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।
कुल मिलाकर, रक्षा गुप्ता और प्रेम सिंह की यह “शादी” भले ही रियल न हो, लेकिन इसने फिल्म के लिए ज़बरदस्त बज़ ज़रूर खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों ने साबित कर दिया कि “स्वर्ग से सुंदर” पहले से ही दर्शकों के दिलों में जगह बना रही है। अब फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है उस दिन का, जब यह फ़िल्म बड़े पर्दे पर आएगी और इस फ़िल्मी शादी की पूरी कहानी सामने आएगी।



