प्रमुख खबरें

*यूपी में बिजनौर जिला जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन को राज्य प्रभारी श्रवण कुमार ने किया संबोधित*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिजनौर  । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला धामपुर तहसील के ग्राम मिलक, झांगीरबाद में जदयू का जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस मौके पर उत्तर प्रदेश जनता दल (यू.) के प्रभारी बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार मौजूद रहें। कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में कार्यकताओं ने हिस्सा लिया। सम्मलेन के दौरान दर्जनों लोगों ने जनता दल (यू.) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि राज्य प्रभारी एवं बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रवण के दिशा निर्देश में जिला जद यू को और मजबूत किया जाएगा। इस समारोह में उत्तर प्रदेश जद यू प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप पटेल, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद निसार अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री शालिनी पटेल, सुभाष पाठक, रणवीर सिंह, श्रीमती पूनम सिंह, जयप्रकाश पटेल, संतोष पटेल, रिजवान खान, मोहम्मद अब्बास व अन्य लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!