
राँची: झारखंड में नगर निगम चुनाव की तैयारी जोरों पर है इसी क्रम में आज सोमवार को कुमुद कुमारी ने राँची नगर निगम की वार्ड 33 के प्रत्याशी के लिए नामांकन पर्चा भरा। ।प्रस्तावक और समर्थक के रूप अशोक मुंडा, बिमल टोप्पो , सुरेश प्रसाद, गोपाल पाण्डेय जी रहे। भाजपा के बरिष्ठ कार्यकर्ता सुबेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, , मिथलेश केशरी, गौतम देवघ्रिया, अरुण सिंह, राजेश साह, अभय साहू सहित सैकड़ो के संख्या में वार्ड 33 के सभी मुहल्लों से समर्थक समाहरणालय तक आये एवं वार्ड कार्यालय में भी सभी सैकड़ों के संख्या में महिलाओं ने बाजे के साथ उपस्थित होकर अपना स्वागत समर्थन प्रदान किया। प्रत्याशी कुमुद कुमारी ने कहा जनता का के स्नेह और अटूट विश्वास ने सदैव मुझे क्षेत्र की सेवा करने की शक्ति दी है। वार्ड 33 में शांति, खुशहाली और चहुंमुखी विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए, मैं पार्षद प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल की हूँ। वार्ड नं 33 से पार्षद उम्मीदवार श्रीमती कुमुद झा जी* का जो सपना है उसको पूरा करने के लिए एक आशीर्वाद के रूप में ताकत आपसे मांग रही हुँ | यह केवल मेरा नामांकन नहीं, बल्कि इस क्षेत्र के हर नागरिक के सपनों और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर आपकी गरिमामई उपस्थिति और आशीर्वाद मेरे मनोबल को और सुदृढ़ करेगा। आइए, मिलकर वार्ड -33 को और अधिक सुरक्षित, सुंदर और विकसित बनाने की दिशा में अपना कदम बढ़ाएं।आपकी बेटी आपकी बहू श्रीमती कुमुद कुमारी झा पार्षद प्रत्याशी को आशीर्वाद देकर विजय करवाये हमें आपके सेवा का मौका का सौभाग्य प्रदान करें।

