District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : आपकी पूंजी, आपका अधिकार

DEAF जागरूकता एवं निपटान कार्यक्रम का सफल आयोजन

किशनगंज,19दिसंबर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कोष (DEAF) के अंतर्गत “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” जागरूकता एवं निपटान कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को समाहरणालय स्तिथ महानंदा सभागार में सफलतापूर्वक किया गया।कार्यक्रम का आयोजन लीड डिस्ट्रिक्ट बैंक – भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) अभिषेक के माध्यम से जिलाधिकारी विशाल राज के समग्र मार्गदर्शन में किया गया।

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर एलडीएम अभिषेक, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक विवेक रंजन एवं वरीय उप समाहर्ता श्रीती कुमारी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के प्रारंभ में एलडीएम अभिषेक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए DEAF अभियान के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य निष्क्रिय एवं दावा-रहित जमा राशियों की पहचान कर उन्हें पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से वास्तविक हकदारों तक पहुंचाना है।

इसके उपरांत वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय के माध्यम से प्रसारित प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

DEAF जागरूकता पुस्तिका का विमोचन

इस अवसर पर DEAF जागरूकता पुस्तिका का संयुक्त रूप से विमोचन उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा, एलडीएम अभिषेक एवं वरीय उप समाहर्ता श्रीती कुमारी द्वारा किया गया, जो प्रशासन एवं बैंकिंग व्यवस्था की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।

जिलाधिकारी का संदेश

जिलाधिकारी विशाल राज ने अपने संदेश में कहा कि “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान नागरिकों के वित्तीय अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि निष्क्रिय धनराशि सरकारी या बैंकिंग तंत्र में रुकी न रहे, बल्कि वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे। जिला प्रशासन इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।

उप विकास आयुक्त का संबोधन

उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा ने कहा कि सार्वजनिक एवं सरकारी धन का अनावश्यक रूप से निष्क्रिय रहना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने बैंकों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अधिकतम DEAF निपटान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

₹1.5 करोड़ से अधिक का DEAF निपटान

कार्यक्रम के दौरान—

  • ₹2,54,53,516/- का चेक, जो जिला डेयरी परियोजना कार्यालय से संबंधित था, एलडीएम अभिषेक द्वारा जिलाधिकारी श्री विशाल राज को सौंपा गया।
  • शिक्षा विभाग से संबंधित DEAF राशि का चेक उप विकास आयुक्त द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रदान किया गया।
  • भारतीय स्टेट बैंक द्वारा ₹1.5 करोड़ से अधिक की DEAF राशि का सफल निपटान किया गया, जिसमें विभिन्न सरकारी एवं संस्थागत खाते शामिल रहे।

बैंक-वार उल्लेखनीय योगदान

  • भारतीय स्टेट बैंक की ओर से मुख्य प्रबंधक  विवेक रंजन एवं क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, कटिहार से सौरभ शेखर उपस्थित रहे।
  • पश्चिम पल्ली शाखा के शाखा प्रबंधक अनिकेत आनंद ने सर्वाधिक मूल्य वाले सरकारी खाते के निपटान में अहम भूमिका निभाई।
  • ठाकुरगंज शाखा द्वारा प्रखंड विकास कार्यालय से संबंधित DEAF राशि का निपटान किया गया।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा, किशनगंज – 14 खाते।
  • इंडियन ओवरसीज बैंक – कुल ₹41,713/- का निपटान।
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया – 2 खाते, कुल ₹3,65,000/-।
  • इंडियन बैंक – 7 खाते, कुल ₹39,70,003/-।

व्यापक सहभागिता

कार्यक्रम में जिले के सभी बैंकों, बीमा कंपनियों, सरकारी विभागों के अधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, लाभार्थी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी चेकों का वितरण उप विकास आयुक्त, एलडीएम एवं वरीय उप समाहर्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर एलडीएम अभिषेक ने जिला प्रशासन, वित्तीय संस्थानों, विभागों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए DEAF अभियान को जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!