किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भारत-नेपाल सीमावर्ती जिलों के पदाधिकारियों की अंतरराष्ट्रीय संयुक्त बैठक सम्पन्न

किशनगंज,24सितम्बर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को भारत-नेपाल सीमावर्ती जिलों के पदाधिकारियों की एक संयुक्त अंतरराष्ट्रीय बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। इसका आयोजन जिलाधिकारी अररिया के समन्वय से किया गया।

बैठक में किशनगंज, अररिया व सुपौल जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित नेपाल के मोरंग एवं सुनसरी जिलों के जिला अधिकारी और वरीय अधिकारी शामिल हुए।

किशनगंज से जिलाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, अररिया से डीएम अनिल कुमार व एसपी अंजनी कुमार, तथा सुपौल से डीएम सावन कुमार और एसपी सारथ इस बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने, सीमा पर चौकसी बढ़ाने, और अवैध सामग्री की तस्करी व आपराधिक गतिविधियों पर रोक के लिए संयुक्त रणनीति पर चर्चा हुई।
दोनों देशों के पुलिस अधिकारियों के बीच नियमित बैठक और गोपनीय सूचनाओं के आदान-प्रदान को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर भी सहमति बनी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी किशनगंज विशाल राज ने कहा, “आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए हर स्तर पर सघन प्रयास किए जा रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!