किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़
किशनगंज : पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता की समस्याएं सुनी, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

किशनगंज,21सितम्बर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, कोचाधामन के लोकप्रिय पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने रविवार को अपने लाइन मस्जिद स्थित आवास पर जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं और परेशानियां बताईं।
पूर्व विधायक ने सभी शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आम जनता की सेवा करना ही उनका मूल उद्देश्य है और वे सदैव इसके लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने जरूरतमंदों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।
जनसुनवाई के दौरान लोगों में उत्साह देखा गया और उन्होंने पूर्व विधायक के प्रयासों की सराहना की।



