District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

सदर अस्पताल किशनगंज में आयोजित हुआ ईसीजी प्रशिक्षण, हृदय रोग नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम

एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के तहत जिलेभर से स्टाफ नर्सों ने लिया प्रशिक्षण, गंभीर रोगों की समय पर पहचान में मिलेगी मदद

किशनगंज,21अगस्त(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम प्रबंधन कार्यक्रम (NPCDCS) के तहत मंगलवार को सदर अस्पताल, किशनगंज के कॉन्फ्रेंस रूम में ईसीजी (ECG) प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को हृदय रोगों की समय पर पहचान और त्वरित उपचार के लिए सक्षम बनाना था। प्रशिक्षण का संचालन अनिक्रा फाउंडेशन की STEMI कोऑर्डिनेटर रंजुषा कुमारी ने किया।प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों और जिला अस्पताल से चयनित तीन-तीन स्टाफ नर्सों ने भाग लिया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने कहा, “हृदय संबंधी आपात स्थितियों में समय पर निर्णय जीवन रक्षक होता है। यह प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगा।”

जिले की गैर-संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. उर्मिला कुमारी ने कहा कि बदलती जीवनशैली में हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसे रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। “समय पर ईसीजी और उसकी सही रिपोर्टिंग से हम कई जिंदगियाँ बचा सकते हैं,” उन्होंने कहा।

प्रशिक्षण सत्र में रंजुषा कुमारी ने ईसीजी तकनीक, कार्डियक इमरजेंसी प्रोटोकॉल और रिपोर्टिंग के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब जिले के सभी ब्लॉकों में प्रशिक्षित स्टाफ नर्सों की मौजूदगी से मरीजों को ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर बेहतर उपचार मिल सकेगा।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किशनगंज जिले में गैर-संचारी रोगों के खिलाफ चल रही स्वास्थ्य पहल को मजबूती प्रदान करेगा और आम जनता को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!