*पूर्व मंत्री छेदी राम बेटे समेत कांग्रेस में शामिल।*

संजय कुमार सिन्हा/पूर्व मंत्री छेदी राम ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में छेदी राम ने अपने सैकड़ों समर्थकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ उनके बेटे राकेश कुमार राम ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। छेदी राम का बक्सर और उसके आस-पास के इलाकों में अच्छा प्रभाव है और दलित मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ है।इस अवसर पर छेदी राम ने कहा कि दलितों और वंचितों की असली पार्टी कांग्रेस ही है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने छेदी राम को पार्टी में शामिल करने के बाद कहा कि समाज के सभी वर्गो ने सभी राजनीतिक दलों को मौका देकर देख लिया और आज सबको यह भरोसा हो गया है कि कांग्रेस पार्टी ही सभी वर्ग के लोगों को सत्ता में उचित हिस्सेदारी देती है। उन्होंने आगे कहा कि छेदी राम जी वरिष्ठ राजनेता है इनके अनुभव का लाभ कांग्रेस पार्टी को अवश्य मिलेगा।
मंच संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता अम्बुज किशोर झा ने किया।