किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : दिल्ली इंटरनेशनल ओपन शतरंज प्रतियोगिता में किशनगंज के रोहन कुमार ने लहराया परचम

एशिया की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में मिला 45वां स्थान, नगद पुरस्कार से हुए सम्मानित

किशनगंज,20जून(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, देश की राजधानी दिल्ली स्थित ट्रिबोली गार्डन्स, छत्तरपुर एनक्लेव में आयोजित 21वीं दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय ओपन ग्रैंडमास्टर शतरंज प्रतियोगिता–2025 का भव्य समापन हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत समेत विभिन्न देशों के कुल 2554 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 24 ग्रैंडमास्टर भी शामिल थे। 1.21 करोड़ रुपये की इनामी राशि वाली यह प्रतियोगिता एशिया की सबसे बड़ी क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिताओं में गिनी जाती है।

प्रतियोगिता को तीन वर्गों—कैटेगरी ए, बी और सी—में विभाजित किया गया था। कैटेगरी सी में किशनगंज जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी रोहन कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रौशन किया। 1253 खिलाड़ियों के बीच रोहन ने 7 मुकाबलों में जीत हासिल की और 1 मुकाबला ड्रॉ खेलते हुए 7.5 अंक अर्जित किए, जिससे उन्हें प्रतियोगिता में 45वां स्थान प्राप्त हुआ। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ₹10,000 की नगद राशि से सम्मानित किया गया।

इस सफलता की जानकारी जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता और आयोजन सचिव कमल कर्मकार (चेस क्रॉप्स प्रमुख) ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पंजाब, असम, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, ओडिशा, बिहार, झारखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा समेत देश के अधिकांश राज्यों से खिलाड़ी शामिल हुए थे।

रोहन कुमार की इस सफलता पर जिले के गणमान्य व्यक्तियों—जिला शतरंज संघ के संरक्षक त्रिलोक चंद्र जैन, उपाध्यक्ष राजेश कुमार दास, सोमनाथ पांडे, डॉ. अशोक प्रसाद, डॉ. के.के. कश्यप, दिनेश पारीक, रफी अहमद, मोहम्मद तारिक अनवर, अविनाश अग्रवाल, रिंकी झा, बासुकी नाथ गुप्ता, विशाल जैन, मनीष दफ्तरी, अतुल रौशन, तहफीमूर रहमान, सुजय मिश्रा, अभिषेक मंडल, सन्नी मजूमदार, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. (प्रो.) लिपि मोदी, सुनीता अग्रवाल, रचना कुमारी, कविता दास व मोनिका साहा आदि ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!