प्रमुख खबरें

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए ऑनलाइन छात्रवृत्ति 2025-26 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि घोषित की

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा बीड़ी / चूनापत्थर, डोलोमाइट / लौह, मैगनीज, क्रोम अयस्क खदान / सिने श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने हेतु वर्ष 2025–26 के लिए ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि घोषित कर दी गई है।

प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है, जबकि पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 तय की गई है।

बीड़ी/खान श्रमिकों से संबंधित सभी योग्य छात्र एवं छात्राएं नेशनल छात्रवृत्ति पोर्टल (National Scholarship Portal) पर जाकर वर्ष 2025–26 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!